कैराना: किवाना मार्ग के निकट बाग में मिला एक व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मॉर्चरी में भेजा
Kairana, Shamli | Aug 21, 2024 मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव किवाना मार्ग के निकट का है। जहां एक बाग में व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी सूचना आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है।