कैराना: मंडावर में तहसील प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराई ग्राम समाज की आठ बीघा भूमि, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप
Kairana, Shamli | Aug 21, 2024 कैराना तहसील प्रशासन को गांव मंडावर में ग्राम समाज की आठ बीघा भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। बुधवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान टीम के साथ गांव में पहुंचे। जहां ग्राम समाज की भूमि पर बोई गई गन्ना और धान की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया। इसके बाद भूमि को ग्राम प्रधान तनवीर चौहान की सुपुर्दगी में दे दिया गया।