कैराना: चार लाख रुपये ठगने की शिकायत करने पर गोगवान गांव के युवक को दी गई जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने सुरक्षा की लगाई गुहार
Kairana, Shamli | Aug 20, 2024 गांव गोगवान निवासी अकरम ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया है कि उसने विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने के संबंध में एसपी को शिकायती पत्र दिया था। एसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए थे, जिसकी सीओ जांच कर रहे हैं। मंगलवार को वह तहसील में था। तभी आरोपी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी।