कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से स्कूटी के पार्ट्स बरामद
Kairana, Shamli | Aug 21, 2024 बुधवार को कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम गुलफाम उर्फ गुल्लू बताया गया है। आरोपी के कब्जे से स्कूटी के चोरी किए हुए पार्ट्स बरामद हुए हैं। वहीं, किसान के खेत पर हुई चोरी की घटना में भी पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।