आबू रोड: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल माउंट आबू पहुंचे, ब्रह्माकुमारीज में दो दिवसीय 'रिफॉर्म्स चिंतन शिविर' शुरू
माउंट आबू में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान सरोवर परिसर में 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित 'रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर' का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। सुधारों के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में न्यायिक एवं विधायी सुधारों पर व्यापक चिंतन,