बांके बाज़ार: शेरघाटी के दक्षिणी छोर में थाना खोलने की मांग, पुलिस-पब्लिक संवाद में उठी आवाज़
शेरघाटी-इमामगंज पथ स्थित आनंद रिजॉर्ट में आयोजित पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम में व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने शेरघाटी शहर के दक्षिणी छोर स्थित शेखपुरा क्षेत्र में नया थाना खोलने की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि इस इलाके में पुलिस की स्थायी मौजूदगी नहीं होने के कारण अपराध और शराब तस्करी जैसी गतिविधियों का खतरा बना रहता है।