बखरी: केशरवानी वैश्य समाज का बखरी में आमसभा का आयोजन, दिलीप केशरी बने अध्यक्ष
केशरवानी वैश्य महासभा का आम सभा बुधवार को आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। निर्वाची पदाधिकारी प्रमोद केसरी एवं प्रेम किशन मन्नू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक चुनाव कराए गए। जिसमें दिलीप केसरी को अध्यक्ष रामदयाल केसरी और अभिमन्यु केसरी को उपाध्यक्ष गुड्डू केसरी को महासचिव अनुराग केसरी को सहसचिव और जयप्रकाश केसरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।