पटना ग्रामीण: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, जांच जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पटना एयरपोर्ट पर भी कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह 9:36 बजे 6 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई। इनमें लुधियाना से पटना और पटना से लुधियाना जाने वाली फ्लाइट भी शामिल है। वहीं दूसरी ओर पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। डॉग स्क्वायड टीम और बम डिटेक्टर मशीन से यात्रियों के सामानों की तलाशी ली जा रही है।