#संगरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: नेहरू पार्क में “स्वस्थ वृद्धावस्था — 365 दिन योग” का संदेश गूँजा
संगरिया की आवाज़।
संगरिया। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग अपनाने का संदेश लेकर रविवार को शहर के नेहरू पार्क में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पंतजलि योग समिति के योग प्रशिक्षकों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप आसन, प्राणायाम और योगिक मुद्राओं का अभ्यास कराते हुए लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों ने मां भारती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन होने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi का विशेष उद्बोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया, जिसमें 365 दिन योग को अपनाने का संदेश दोहराया गया। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma का लाइव संदेश सुना गया। उपखंड अधिकारी Jai Kaushik ने उपस्थितजनों को योग एवं नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई और कहा कि आयुर्वेद तथा योग हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग हैं जिनके माध्यम से हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी पूर्ण सिंह एवं भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कैलाश वर्मा के नेतृत्व में योग शिक्षकों बीरबल राम, कृष्ण कुमार गर्ग, सुनिता मंडा, रमा देवी, इंदु सहारण तथा संगीता तनेजा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। आयुर्वेद नोडल प्रभारी डा. सुनीता लादोइया ने योग दिवस की बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में विधायक Abhimanyu Poonia , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष Pradeep Beniwal , भाजपा जिला महामंत्री चरणदास गर्ग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत अधिकारी हरप्रीत सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजय राठी, विभाग सेवा प्रमुख पुरुषोत्तम मिढ्ढा, विद्या भारती के मनोज गुप्ता, पूर्व उपसरपंच श्योपत बेनीवाल, भाजपा आईटी जिला संयोजक पारस मिढ्ढा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा भल्ला, विकास अधिकारी राजेश कुमार, थाना अधिकारी अमर सिंह, ईओ नगरपालिका पवन कुमार, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुभाष सुथार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ब्लाक प्रोग्रामर सिम्मी कांसल, सहायक कृषि अधिकारी मोहन सिंह मान, डा. जयश्री, नगरपालिका सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविंद खन्ना, आयुर्वेद वरिष्ठ कंपाउंडर राम कुमार मेहरा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। शांति पाठ के साथ योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। एसकेएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने योग एवं संगीत का अद्भुत प्रदर्शन किया।
आयोजकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि आत्म जागृति और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का माध्यम है। योग समिति ने आमजन से आह्वान किया कि वे शहर में प्रतिदिन संचालित होनै वाली योग कक्षा में उपस्थित होकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना सकते हैं।
संगरिया की आवाज़
Government of Rajasthan