भितरवार: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से टीम ने लिया मटेरियल का सैंपल, रिपोर्ट 7 दिन में आएगी
नगर परिषद भितरवार क्षेत्र में निर्माण अधीन और संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की गुणवत्ता और कार्य प्रणाली की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशेष टीम इंजीनियर के साथ प्लांट का औचक निरीक्षण किया। गुणवत्ता को लेकर मिल रही थी शिकायतें। टीम ने बारीकी से किया निरीक्षण। 7 दिन में रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्यवाही। स्थानीय नागरिकों में जगी उम्मीद।