अमरिया: न्यूरिया क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा, 36 वर्ग मीटर में पक्का निर्माण; पुलिस ने दर्ज की FIR
थाना न्यूरिया क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। लेखपाल की शिकायत पर जौनापुरी क्षेत्र के गांव चांट डांग में रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि गांव के मदनलाल ने करीब 36 वर्ग मीटर सार्वजनिक भूमि पर पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिया, जिससे रास्ता भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।