मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी में कल डूबे 14 वर्षीय छात्र का आज शव मिला
कटरा कोतवाली के पुतलीघर निवासी 14 वर्षी उत्कृष्ट मोर्य जो कि वर्धमान स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था मंगलवार को वह विद्यालय से छूटने के बाद अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ विंध्याचल के कर्णावती नदी में नहाने गया था। चारों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे मौजूद मछुआरों ने तीन छात्रों को बचा लिया वही चौथा छात्र उत्कृष्ट का बुधवार की सुबह 7:00 बजे शव नदी में मिला।