मिर्ज़ापुर: ओझला पुल के पास 20-20 हजार के इनामियां बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली
चिल्ह कोतवाली, कटरा कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। ओझला पुल के पास 20-20 हजार के इनामियां बदमाशों के साथ बुधवार की सुबह 4:30 के करीब पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि बदमाशों के ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है