मिर्ज़ापुर: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन
बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिलकर जनता के वोट का अधिकार छीन रही है कांग्रेस पार्टी एवं पूरा विपक्ष एकजुट होकर जनता के अधिकार को छीनने नहीं देंगे वही मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के सारे सबूत के साथ अपनी बात को रखी है।