मिर्ज़ापुर: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर, मल्लेपुर और जगदीशपुर बाढ़ प्रभावित गांव का किया निरीक्षण
कोन ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांव हरसिंहपुर, मल्लेपुर और जगदीशपुर समेत अन्य गांव का राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी उर्फ बीनू ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों से वार्ता कर उन्होंने नुकसान हुए फसल का उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।