गायघाट: जांता पछियारी गांव के काली मंदिर में चार दिवसीय भक्ति कार्यक्रम संपन्न, इलाका भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के जाँता पछियारी गांव स्थित काली मंदिर में चार दिवसीय भक्ति कार्यक्रम शनिवार शाम साढ़े सात बजे में सम्पन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। पूरा इलाका भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में 24 घंटे का सीताराम अष्टजाम हुआ।