सांसद खेल महोत्सव में महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और पुरुष वर्ग में साई XI ने मारी बाजी
सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत शाहबाद में हॉकी के रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम और शानदार खेल कौशल
शाहबाद, 4 नवंबर। चेयरमैन सुभाष कलसाना ने विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक साझा मंच मिल रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना है।
इस मौके पर चेयरमैन रविंद्र सांगवान ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से खिलाड़ियों को मंच मिल रहा है यह खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जिससे वह देश का नाम ऊंचा कर सकेंगे
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत शाहबाद में हॉकी प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। खिलाड़ियों के शानदार तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत रक्षापंक्ति ने दर्शकों को अंत तक मैदान से जोड़े रखा।
महिला वर्ग का मुख्य मुकाबला सोम कॉन्वेंट गुरुकुल घराडसी और खेलो इंडिया सेंटर, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। सोम कॉन्वेंट गुरुकुल घराडसी की खिलाड़ियों ने वापसी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मजबूत रक्षापंक्ति और सटीक पासिंग के सामने उन्हें सफलता नहीं मिली। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम ने मुकाबला जीत लिया।
पुरुष वर्ग में साई XI और द्रोणाचार्य हॉकी नर्सरी, कुरुक्षेत्र के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने के कई अवसर बनाए। मैदान पर दोनों ओर से आक्रामक खेल देखने को मिला। आखिरकार साई XI की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता में बाजी मार ली। इस अवसर पर सुभाष सैनी चेयरमैन कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक, सुपार्सव जैन मंडल अध्यक्ष, अजैब सिंह जिंदल हाउस कुरूक्षेत्र, पंकज सिंगला पार्षद, अमित सिंगला पार्षद, परभजीत तनेजा पार्षद, कुलवंत शर्मा पार्षद, बिट्टू शर्मा, मानसिंह सरपंच, सुखविंदर सरपंच उदारसी, रोहित सैनी यारा और सुमित धंतोडी उपस्थित रहे।
Thanesar, Kurukshetra | Nov 4, 2026