प्रतापगढ़: आईजी यातायात ने एसपी प्रतापगढ़ के साथ जनपद के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
मंगलवार की शाम 6 आईजी यातायात सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के साथ आकस्मिक चेकिंग के दौरान जनपद प्रतापगढ़ में यातायात व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त पाए जाने पर सराहना की। पुलिस महानिरीक्षक यातायात सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के साथ जनपद प्रतापगढ़ में भ्रमणशील रहकर निरीक्षण किया।