बरहेट में पुलिस की कार्रवाई,पेंशन फर्जीवाड़ा में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार,डुगडुगी बजाकर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, अब कुर्की की तैयारी
पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी शाहरुख खान के बरहेट संथाली स्थित घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तिहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजाकर आरोपी को आत्मसमर्पण करने का अंतिम मौका दिया। निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की अगली कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
#बरहेट #पेंशनफर्जीवाड़ा #पुलिसकार्रवाई #शाहरुखखान #साहिबगंज