कोलायत: रामदेवरा पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए नोखड़ा में अस्थाई बैरिकेड्स लगाने की ग्रामीणों ने प्रशासन से की मांग
भाद्रपद माह में रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पैदल यात्री गुजर रहे हैं, ऐसे में नोखड़ा क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों पर तत्काल अस्थाई बैरिकेड्स लगाने और यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करवाने की मांग की