गुन्नौर: जुनावई थाना क्षेत्र में गंगा घाट से बुजुर्ग महिला के गंगा में कूदने की आशंका, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश
जनपद अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी रोहतास ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जुनावई थाना पुलिस को सूचना दी और उन्होंने बताया कि उनकी 60 वर्षीय मां गंगा देवी लंबे समय से बीमार थी। गंगा देवी शुक्रवार दोपहर बिना बताए घर से लापता हो गई थीं ।परिजनों ने तलाश शुरू की और सांकरा गंगा घाट पुल तक पहुंचे। पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे ।