भोरे: भोरे चार मोहानी में मकान मालिक ने किराएदार के कमरे का ताला तोड़कर ₹107500 चुराए, पुलिस जाँच कर रही है
भोरे थाना क्षेत्र के चार मुहाने पर एक मकान मालिक ने अपने ही किरायेदार के कमरे का ताला तोड़के 107500 रुपए की चोरी कर ली। इस वारदात को किराएदार ने अपने आंखों से देख लिया। जब अपने रुपए किराएदार ने मांगे तो मकान मालिक ने रुपए देने में आनाकानी की। थक हार कर किराएदार ने अपने मकान मालिक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी।