पोड़ैयाहाट: मोहर्रम के जुलूस में असनबनी में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने लाठी भांज कर दिया युवाओं को फिटनेस का संदेश
मोहर्रम के जुलूस में असनबनी में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक के आयोग के सदस्य हाजी इकरार उल हसन आलम ने लाठी भांज कर युवाओं को फिटनेस का संदेश दिया है। उन्होंने चीते जैसी पूर्ति के साथ लाठी भांजी।उम्र के करीब छठे दशक में उनकी यह फुर्ती काबिले तारीफ थी। आज के युवाओं को इस बदलते दौर में खुद को फिट रखने और परंपराओं से जुड़ने की जरूरत पर बल दिया है।