लखीसराय: लखीसराय में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई,त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कक्ष लखीसराय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया.इसे लेकर अपराह्न 3:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर जानकारी दी गई. जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा.त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया.