डा. शालिनी सिंह की क्लिनिक को जिला प्रशासन द्वारा जांच के बाद सील करने मामले में IMA और जिला प्रशासन आमने- सामने आ गए हैं। आईएमए ने अधिसूचना का हवाला देते हुए चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर क्लिनिक सील की कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो सभी चिकित्सक बुधवार को हड़ताल करेंगे। इसका वीडियो मंगलवार की शाम 4:00बजे सामने आया है।