बिलासपुर: ग्राम संकरा में धान के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव, मची सनसनी
भोट थाना क्षेत्र के ग्राम संकरा में रविवार शाम एक धान के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।