रायडीह: *सुरसांग में दो माह में चार बार खराब हुआ ट्रांसफार्मर, पांच दिनों से बिजली गुल!*
Raidih, Gumla | Aug 28, 2026 रायडीह प्रखंड के सुरसांग गांव में बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बाजार टांड़ के समीप लगा 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो गया है, जिसके कारण पिछले पांच दिनों से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है। इस ट्रांसफार्मर से सुरसांग थाना, पंचायत सचिवालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय और जीईएल मध्य विद्यालय समेत दर्जनों