बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने गांव लाडनपुर में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 4, 2024 बिजनौर जनपद की हल्दौर थाना पुलिस ने गांव लाडनपुर में एक गरीब परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार अभियुक्त सोमपाल को गिरफ्तार किया है। पीड़िता काजल ने थाने में लिखित में चार लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले में तीन लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। जबकि सोमपाल को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। और चालान कर दिया है।