बिजनौर: गांव जंदरपुर में आंगन में बाइक खड़ी करने को लेकर सगे भाई ने अपने भाई पर किया हमला
Bijnor, Bijnor | Jul 3, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव जंदरपुर में आंगन में बाइक खड़ी करने को लेकर सगे भाई ने नाराज होकर अपने सगे भाई सतीश पर हमला कर दिया। हमले में सतीश लहूलुहान हो गया। उसके बाद सतीश को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल लिखित में तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।