बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने त्वचा क्लिनिक के संचालक डॉक्टर एच एस से रंगदारी मांगने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 3, 2024 बिजनौर जनपद में महादेवपुरम में स्थित त्वचा क्लिनिक के डॉक्टर से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने चंद्रमणि नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। डॉ एच एस ने पांच लोगों पर मानसिक उत्पीड़न व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया था। जिसमें एक अभियुक्त चंद्रमणि को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।