बिजनौर: मंडावर पुलिस ने अनुराग हत्याकांड के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Jul 3, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में 6 जून को गांव धर्मनगर निवासी अनुराग की शराब पीने के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अनुराग के दो दोस्तों को पहले ही जेल भेज दिया था। विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान एक महिला अनीता का नाम प्रकाश में आया उसके बाद पुलिस ने आज अनीता को भी गिरफ्तार कर लिया है। अनीता का लंबा आपराधिक इतिहास है।