Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
image
image
image
image

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने 308 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसका शीघ्र निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। बायपास में 2 वृहद एवं 2 मध्यम पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने केशकाल-सलना सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। #KeshkalBypass #BastarDevelopment #ArunSao #Kondagaon #Chhattisgarh

43 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 6, 2026

MORE NEWS

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।

शिविर में 248 आवेदन प्राप्त हुए तथा स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, राजस्व, शिक्षा, वन, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर किया गया।

#SushasanTihar2026 #Kondagaon #Badedongar #GoodGovernance #Chhattisgarh

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। शिविर में 248 आवेदन प्राप्त हुए तथा स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, राजस्व, शिक्षा, वन, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर किया गया। #SushasanTihar2026 #Kondagaon #Badedongar #GoodGovernance #Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 6, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोण्डागांव में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नई तकनीकों के उपयोग, त्वरित समस्या समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उन्होंने वर्षा पूर्व तैयारियां, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, जल जीवन मिशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा सड़क-पुल निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

#Kondagaon #ArunSao #Chhattisgarh #GoodGovernance #Development

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोण्डागांव में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नई तकनीकों के उपयोग, त्वरित समस्या समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा पूर्व तैयारियां, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, जल जीवन मिशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा सड़क-पुल निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। #Kondagaon #ArunSao #Chhattisgarh #GoodGovernance #Development

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 6, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन कोण्डागांव में मिशन अमृत 2.0, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन सड़कों एवं पुल-पुलियों के कारण बरसात में आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा।

104 करोड़ रुपये की मिशन अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के माध्यम से कोसारटेडा बांध से शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य जारी है।

#Kondagaon #ArunSao #MissionAmrit #BastarDevelopment #Chhattisgarh

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन कोण्डागांव में मिशन अमृत 2.0, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन सड़कों एवं पुल-पुलियों के कारण बरसात में आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा। 104 करोड़ रुपये की मिशन अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के माध्यम से कोसारटेडा बांध से शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य जारी है। #Kondagaon #ArunSao #MissionAmrit #BastarDevelopment #Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 6, 2026