उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन कोण्डागांव में मिशन अमृत 2.0, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन सड़कों एवं पुल-पुलियों के कारण बरसात में आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा।
104 करोड़ रुपये की मिशन अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के माध्यम से कोसारटेडा बांध से शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य जारी है।
#Kondagaon #ArunSao #MissionAmrit #BastarDevelopment #Chhattisgarh
45 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 6, 2026