विश्व पर्यावरण दिवस पर केशकाल की अनूठी पहल
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनपद पंचायत केशकाल की सभी 69 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 345 हितग्राहियों के आवास परिसरों में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों के रोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और ग्रामीण परिवारों के पोषण एवं आय संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
#EkPedMaaKeNaam #WorldEnvironmentDay #Keshkal #Kondagaon #GreenChhattisgarh
51 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 6, 2026