पीपराकोठी: पीपराकोठी के बीरछपरा बुनियादी विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री ने 206 शिकायतों की सुनवाई की
पीपराकोठी बीरछपरा बुनियादी विद्यालय में मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने 206 शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान आपूर्ति,आवास, पेंशन सहित अन्य समस्याओं को लेकर आस पास के लोग पहुंचे थे। अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार आम लोगो की समस्याओं को अधिकारी द्वारा उनके गांव में ही दूर कराने के लिए कृतसंकल्पित है,ताकि उन्हे कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़े।