कामां: कामां पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए रात में भी की दबिश, लगातार कार्रवाई जारी
क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर कामां थाना पुलिस सख्त नजर आ रही है। चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दिन-रात दबिश दे रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार संदिग्धों की तलाश कर रही है। बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की रात्रि 9 बजे भी कार्रवाई जारी है।