हरसूद: बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने फीलगुड चौराहे पर किया प्रदर्शन
Harsud, Khandwa | Aug 27, 2026 शक्कर की बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा फीलगुड चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी हरसूद द्वारा गुरुवार सुबह 11:30 बजे के लगभग नया हरसूद छनेरा के फीलगुड चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेसजनों द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।