भोगांव: मलपुर गांव के पास पति को खेत पर खाना देकर लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
गांव मलपुर निवासी 50 वर्षीय निर्मला पत्नी उदयराम खेत में पानी लगा रहे पति को खाना देकर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना पर सीओ भोगांव सुनील कुमार एवं बिछवां थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।