भोगांव: बेवर के मोहल्ला मरकिचिया में अचानक सप्लाई चालू कर देने से लाइन डालने का काम कर रहा निजी कंपनी का कर्मचारी हुआ घायल
कस्बा बेवर में अशोका बिल्डकॉन द्वारा लाइन बदलने का काम लंबे समय से किया जा रहा है। गुरुवार को मोहल्ला मरकिचिया में काम चल रहा था। तभी अचानक शाम लगभग 6 बजे विद्युत घर बेवर से लाइन चालू कर दी गई। जिससे पोल पर चढ़ा निजी कंपनी का कर्मचारी पंकज राजपूत पुत्र लालाराम निवासी तखरऊ थाना भोगांव करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में सूचना देकर लाइन को कटवाया गया।