भोगांव: बिछवा क्षेत्र में शराब पीकर दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ की गई मारपीट, थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो एसपी से की शिकायत।
थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज निवासी विनय कुमार पुत्र विद्याराम ने एसपी से शिकायत की जिसमें उसने बताया कि वह घास काटकर वापस आ रहा था तभी रास्ते में कुछ दबंग लोग शराब पी रहे थे और शराब के नशे में पीड़ित को गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। वही पीड़ित ने शिकायत थाने पर की लेकिन सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।