भोगांव: भोगांव के मोहल्ला जगत नगर स्थित सर्वोदय स्कूल के सामने दो बाईकों की टक्कर में दो लाइनमैन घायल, सीएचसी में कराया भर्ती
भोगांव बिजली घर पर तैनात लाइनमैन हरवेश पाल वा अनिल कुमार शाम लगभग 7:45 बजे बाइक द्वारा मोहल्ला चौधरी से वापस बिजली घर जा रहे थे।जैसे ही वह मोहल्ला जगतनगर सब्जी मंडी सथित सर्वोदय स्कूल के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।जिससे दोनो लाइनमैन घायल हो गए।जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी भोगांव में भर्ती कराया गया।