भोगांव: बिछवां के गांव जसरऊ में दो महिलाओं में जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट, दोनों महिलाएं गिरफ्तार
गांव जसरऊ निवासी शकुन्तला पत्नी रमेश चंन्द्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि सुबह दस बजे उसकी पड़ोसन सजनी पत्नी जुगेंद्र सिंह ने उसे बेवजह गाली गलौज की।विरोध करने पर उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।वहीं दूसरे पक्ष से सजनी ने थाने में शकुंतला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।