ब्यौहारी: ब्यौहारी थाने में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा
विजयादशमी पर्व के अवसर पर ब्यौहारी थाना परिसर में परंपरागत तरीके से शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सुख-शांति और सुरक्षा की कामना की। वीडीओ मंगलवार सुबह 11 बजे सामने आया है।