फर्रुखाबाद: भोलेपुर बेबर रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, घायल का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भोलेपुर स्थित बेबर रोड पर सोमवार रात को महिला अपने परिजनों के साथ जा रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आया।