देवघर: बलसरा में घरेलू विवाद में आकर एक महिला ने किया विषपान, हालत गंभीर सदर अस्पताल में भर्ती
बलसरा में घरेलू विवाद में 25 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई मामले की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज जारी है इस संबंध में पीड़िता नीतू देवी ने बताया कि अक्सर ससुराल वाले तंग करते थे। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया।