देवघर: जोड़ामो गांव में चापा नल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक किशोर गंभीर रूप हुआ घायल
जोड़ामो गांव में चापानल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस संबंध में घायल राहुल के पिता गणेश महतो ने बताया कि वह सरकारी चापानल में पानी भर रहा था तभी दो लोग आए और मारपीट करने लगे जिसका बचाव करने के लिए राहुल कुमार आया तो उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।