देवघर: राउत नगर में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों में हुई मारपीट, एक गंभीर रूप से हुआ घायल
रावत नगर में शुक्रवार को आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को पीट दिया जिसमें अमित बरनवाल घायल हो गए। मामले की जानकारी परिजनों को होते हि उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया हैं ।इस घटना के संबंध में घायल ने बताया कि ,भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद गेट में लगा ताला लेकर माथा में मार दिया।