तोकापाल: तोकापाल के ग्राम गाटम में पहले दिन ही पूरा हुआ जनगणना कार्य, प्रगणक दिगेश्वर पोर्ते के कार्य की अधिकारियों ने की सराहना
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में शनिवार से जनगणना कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो गया। शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही प्रगणकों ने उत्साहपूर्वक घर-घर पहुंचकर गणना कार्य प्रारंभ किया। इसी क्रम में बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम गाटम के एक गणना ब्लॉक का कार्य पहले ही दिन पूर्ण कर लिया गया।