सादाबाद: श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज रोड पर चोरों ने 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर को बनाया निशाना, कीमती कॉपर की कॉयल की चोरी
श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज रोड पर 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और उसके अंदर से कॉपर की कॉयल तथा तेल निकालकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही अवर अभियंता अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायत