चित्रकूट में पानी की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लगातार बनी पानी की समस्या को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं टीम नीलांशु भैया के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सीएमओ श्री अंकित सोनी जी को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर के कई वार्डों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आमजन को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रभावित वार्डों में तत्काल पानी की व्यवस्था, टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आम जनता को परेशान नहीं होना चाहिए। नगर पंचायत को तत्काल प्रभाव से समस्या का निराकरण करते हुए सभी वार्डों में सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
वहीं कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया और प्रभावित वार्डों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई, तो यूथ कांग्रेस एवं टीम नीलांशु भैया के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।